खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 09:16 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियादी अपनी समस्या लेकर आते हैं और सीएम नीतीश उनकी समस्याएं सुनते हैं। सीएम नीतीश वहां मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्या का निदान निकालने का निर्देश देते है। जिसके बाद लोगों की समस्याएं सुनी जाती है। सप्ताह में दो दिन सोमवार को यह दरबार लगता है। आज महीने का पहला सोमवार है आज सीएम नीतीश का जनता दरबार लगेगा।
यहां आने वाले फरियादियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनेंगे। आज गृह विभाग, कारा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निगरानी विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को मुख्यमंत्री सुनवाई करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी सहित तमाम आलाधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार की सुनवाई विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। आज सीमित संख्या में फरियादियों को बुलाया गया है। जो अपनी बात जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखेंगे।