ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ED के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की रिट याचिका पर हाई...

ED के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की रिट याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए.. अदालत में क्या हुआ?

11-Oct-2023 03:40 PM

By First Bihar

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल किया है। सुनवाई के दौरान असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एसवी राजू ने ED का पक्ष रखा जबकि वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने हेमंत सोरेन की तरफ से दलील पेश की।


कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के वकील ने कहा कि हेमंत सोरेन के ऊपर न तो कोई आपराधिक मामला है और न ही कोई केस दर्ज है, ऐसे में हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से समन क्यों भेजा जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। हेमंत सोरेन को आरोपी के रूप में बुलाया जा रहा है या गवाह के रूप में इसे ईडी द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित कर दी।


बता दें कि रांची भूमि घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी को बार-बार समन भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन हेमंत सोरेन इसे गैर कानूनी बताते हुए ईडी के सामने हाजिर नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि ईडी उन्‍हें केंद्र सरकार के इशारे पर परेशान कर रही है।उन्‍होंने अदालत से ईडी की इस पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।