खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
29-Aug-2022 04:27 PM
JHARKHAND: दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़ित परिवार को मदद का ऐलान किया है। पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगी।
झाररखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि.."अंकिता बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि। अंकिता के परिजनों को रु 10 लाख की सहायता राशि के साथ इस घृणित घटना का फ़ास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। वहीं पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने हेतु निर्देश दिया है।"
बता दें कि एकतरफा प्यार में पागल शाहरुख हुसैन ने 22 अगस्त को दुमका की रहने वाली 17 वर्षीय अंकिता के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद अंकिता को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 29 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गयी। अंकिता की मौत के बाद झारखंड में राजनीति तेज हो गयी और इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। जिसे देखते हुए इलाके में धारा 144 लगाया गया।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शाहरुख और छोटू खान को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका कोर्ट में दोनों की पेशी हुई। बताया जाता है कि छोटू खान ने ही शाहरुख के हाथ में पेट्रोल दिया था। वह शाहरुख का साथी है।
वहीं राज्यपाल रमेश बैस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तलब किया है। वही दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसे लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
एसपी ने कहा कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले इसे लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए पूरे मामले को भेजा जा रहा है। दूसरे आरोपी छोटू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिन्दू समाज के लोगों ने दुमका बंद का आह्वान किया था। सोमवार को दुमका बंद रहा। इस दौरान दुकानें बंद रही और सड़कों पर भी कम लोग निकले और आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।



