ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की ढुलाई,...

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की ढुलाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

30-Nov-2021 09:43 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एम्बुलेंस से शराब की ढुलाई का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने परसरमा वार्ड नम्बर 4 से दीपक साह के दरवाजे से इस एम्बुलेंस को बरामद किया है। जिसमें से कुल 173 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। 


दरअसल परसरमा गांव के चौकीदार शिवजी पासवान को यह सूचना मिली थी कि दीपक साह के दरवाजे पर एक एम्बुलेंस लगी हुई है। जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लोडेड है। जिसके बाद चौकीदार मिली सूचना का सत्यापन करने पहुंचा तो शराब तस्कर चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिसके बाद चौकीदार ने इसकी जानकारी सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी।


जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि एम्बुलेंस वहां लगी हुई है और कई लोग वहां इकट्ठा है। पुलिस पर नजर पड़ते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गये वही पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR19P-3102 है। पुलिस जब घर के पीछे जाकर तलाशी ली तो तब कुल 173 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने सदर थाने में मध निषेध कानून के तहत प्राथमिकी तो दर्ज की ही साथ ही आरोपियों के ऊपर एससी एसटी के तहत मामला भी दर्ज किया। 


सदर पुलिस अब शराब तस्कर दीपक साह और एम्बुलेंस ड्राईवर राधव की तलाश कर रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही शराब के मुख्य सरगना को पकड़ा जा सकेगा। हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।