ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू ने मेरे पति को मरवाया’ BJP सांसद ने...

‘मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू ने मेरे पति को मरवाया’ BJP सांसद ने RJD चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

17-Oct-2023 04:03 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: शिवहर की बीजेपी सांसद रमा देवी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाडे के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन में रमा देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू प्रसाद ने उनके पति की हत्या करा दी थी। उन्होंने कहा कि जेल जाओ और बेल पर आओ इनका रोज का काम है, उन्हें इसके लिए शर्म भी नहीं आती है।


दरअसल, पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा के विरोध में एक धरना आयोजित किया गया था। इस धरना को संबोधित करते हुए शिवहर की बीजेपी सांसद ने लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। रमा देवी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके पति को मरवा दिया था।


रमा देवी ने कहा इसका जवाब देने के लिए वे खुद काफी हैं। उन्होंने कहा कि लालू जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं और अन्य महिलाओं के लिए उनके मन में किसी तरह का सम्मान नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत ही बेशर्म होते हैं। उन्होंने कहा कि लालू के यहां हर दिन घोटाले होते हैं। जेल में जाओ, जेल से बैल पर आओ उनका पुराना काम है लेकिन ऐसे लोगों के शर्म नहीं आता। उन्होंने कहा कि सभी राक्षसों का अंत करने के लिए एक देवी ही काफी है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..