अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Jan-2023 11:35 AM
By First Bihar
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी शख्स ने सोमवार की देर रात पुलिस को कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मुंडका के रहने वाले आरोपी जय प्रकाश ने सोमवार की देर रात पीसीआर कॉल कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इस कॉल के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने थोड़ी ही देर में जय प्रकाश को धर दबोचा।
पुलिस की मानें तो आरोपी जय प्रकाश का दिल्ली के गुलाबी बाग में इलाज चल रहा है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है।