ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का कार्यक्रम बदला, ये रहा नया शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का कार्यक्रम बदला, ये रहा नया शेड्यूल

13-Jan-2023 09:41 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत अबतक कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच सीएम की समाधान यात्रा में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट विभाग की तरफ से समाधान यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल में समाधान यात्रा को लेकर कई बदलाव किए गए हैं।


नए शेड्यूल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 17 जनवरी को समाधान यात्रा के तहत जहानाबाद और अरवल जाएंगे। वहीं 18 जनवरी को नीतीश कुमार बक्सर में कार्यक्रम करेंगे। 19 जनवरी को भोजपुर और 20 जनवरी को नीतीश कुमार नालंदा में समाधान यात्रा करेंगे। 21 जनवरी को सीएम गया में समाधान यात्रा करेंगे। इसके बाद वे राजगीर में विश्राम करेंगे। 22 जनवरी को नीतीश नवादा में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, 28 जनवरी को खगड़िया में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी दिन मुंगेर जाएंगे, जहां रात में विश्राम करेंगे।


29 जनवरी को सीएम नीतीश मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में समाधान यात्रा करेंगे। 1 फरवरी को सुपौल, 2 फरवरी को सहरसा, 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका और 7 फरवरी को कैमूर में मुख्यमंत्री की यात्रा होगी। कैबिनेट विभाग ने पहले 29 जनवरी तक का ही कार्यक्रम जारी किया था लेकिन अब 7 फरवरी तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुछ जरूरी कारणों के कारण सीएम की समाधान यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।