ब्रेकिंग न्यूज़

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी का VRS मंजूर! अगले CS के नाम को लेकर अटकलें हुई तेज

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी का VRS मंजूर! अगले CS के नाम को लेकर अटकलें हुई तेज

02-Mar-2024 04:35 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। सीएम नीतीश ने उनके वीआरएस को मंजूर कर लिया है। सुबहानी इस साल 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे। वही अगले मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हो गयी है। 


बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी 30 अप्रैल 2024 को रिटायर होने वाले थे लेकिन दो महीने पहले ही उन्होंने वीआरएस लेने का मन बना लिया। सूत्रों के हवाले से यह बात निकलकर सामने आ रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीआरएस को मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अभी कोई पत्र जारी नहीं किया है।


पहले इस बात की चर्चा जोर-शोर से थी कि आमिर सुबहानी का कार्यकाल खत्म होने से पहले सेवा विस्तार दिया जा सकता है। लेकिन अब वीआरएस की बात सामने आ रही है। वही अगले मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हो गयी है। आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार के मुख्य सचिव बनाये जाने की भी चर्चा शुरू हो गयी है। हालांकि इस बात की भी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बता दें कि ब्रजेश मेहरोत्रा अगस्त 2024 में सेवानिवृत होने वाले हैं।