बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
24-Nov-2023 01:37 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना आम बात हो गई है। चाहे शादी समारोह हो या कोई और सार्वजनिक कार्यक्रम बिना बार बालाओं के ठुमकों के मानों पूरा ही नहीं हो सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा जमुई जिले के अगहारा बरुअट्टा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में देखने को मिला है, जहां मुखिया के पति ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात अगहरा, बरुअटा के वार्ड नम्बर 5 में एक लड़की की शादी थी। बारात शेखपुरा जिले के सरारी गांव से आई थी। शादी में अर्केस्टा का प्रोग्राम कराया गया था। जिसमें झारखंड के देवघर से बार बालाओं को बुलाया गया था। इस शादी समारोह में मुखिया पति कारू पासवान को भी निमंत्रण दिया गया था। बार बालाओं के द्वारा जैसे ही स्टेज पर "ए मुखिया जी मन होकी तो बोली" गाने बजते ही मुखिया चंपा देवी के पति कारू पासवान खुद को नहीं रोक सके और स्टेज पर पहुंचकर मुखिया पति ने अश्लील गाने पर बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया पति की इस तरह की हरकत से समाज में गलत संदेश जाएगा और इसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस तरह का वीडियो से वायरल होने से समाज के लोग लज्जित महसूस कर रहे हैं।