ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, शख्स बोला- तुझे ठोकना है

01-Apr-2024 07:41 PM

By First Bihar

DESK: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली है। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में ही बंद था। जेल अधीक्षक राजेश राज शर्मा को किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।


जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक उनके सीयूजी नंबर पर शख्स ने फोन कर धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि तुझे ठोकना है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस धमकी देने वाले शख्स को तलाश करने में जुट गई है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च की रात हो गई थी। जेल में देर रातअचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था हालांकि उसके परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि मुख्तार की मौत स्वभाविक नहीं थी।