ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुख्तार अंसारी के बाद भाई अफजाल पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

मुख्तार अंसारी के बाद भाई अफजाल पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

29-Oct-2022 08:03 AM

DESK : खबर उत्तर प्रदेश के बाहुबली और डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़ी हुई। मुख्तार अंसारी के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं लेकिन अब उनके सहयोगियों और परिवार के दूसरे लोगों के ऊपर भी उत्तर प्रदेश सरकार में नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। यह संपत्ति अफजाल अंसारी के पत्नी के नाम पर बताई जा रही है। मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसने के बाद यूपी की योगी सरकार एक के बाद एक उनके परिवार के लोगों के ऊपर एक्शन ले रही है। शुक्रवार को लखनऊ में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की तकरीबन 12 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई। 




यूपी पुलिस के मुताबिक माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े जिन लोगों की संपत्ति जब्त की गई है वह तकरीबन 70 करोड़ की है। शुक्रवार को जो कार्रवाई की गई उसमें मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की पत्नी के नाम पर एक बंगला और जमीन शामिल है। पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी के जितने भी सहयोगी हैं और जिनके ऊपर भी अपराधिक मामले दर्ज हैं उनकी पहचान की गई है और ऐसे लोगों की संपत्ति जब्ती की जाएगी।




पुलिस ने कहा है कि अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। संगठित अपराध के जरिए उन्होंने संपत्ति बनाई और अपनी पत्नी फरहत अंसारी के नाम पर जमीन से लेकर बंगला तक के खरीदा। जिस प्लॉट की जब्ती की गई है वह 67000 वर्ग मीटर का है। यह प्लॉट लखनऊ के मोहल्ला डॉली बाग बटलर गंज एक्सटेंशन में है। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के ऊपर भी गाजीपुर में 7 मुकदमे दर्ज हैं जबकि चंदौली में उनके ऊपर एक केस चल रहा है।