ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बदमाश मुखिया ने की बलात्कार की कोशिश, 50 हजार में थाने को खरीदा

बदमाश मुखिया ने की बलात्कार की कोशिश, 50 हजार में थाने को खरीदा

09-Jan-2020 09:48 PM

DESK : देश में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी और हत्याओं की घटना बढ़ती ही जा रही है. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक बदमाश मुखिया ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश की और फिर बाद में 50 हजार रुपये देकर थाने में मामला को सेट कर दिया.


मुखिया ने की बलात्कार की कोशिश
इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. थाने के सेटलमेंट के बाद कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी मुखिया ने पहले तो महिला के साथ कुकर्म करने की कोशिश की और फिर बाद में महिला को 50 हजार रुपये में बेच देने की धमकी भी दी. सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जि‍ले की है. पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग की है. 


महिला ने एसपी से लगाई गुहार
यह सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर ज‍िले में मझगवां थाने के एक गांव की रहने वाली महिला अपने घर में थी. इस दौरान मुखिया भारत सिंह उसके घर मे घुस आया और जबरदस्ती करने लगा. तभी महिला का ससुर आ गया तो मुखिया भारत सिंह ने महिला और उसके ससुर की पिटाई कर दी.


मुखिया ने 50 हजार में सेट किया मामला
पीड़ित महिला मझगवां थाने शिकायत करने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. महिला की ओर से शिकायत की सूचना मिलते ही बदमाश मुखिया फिर महिला के घर आ धमका और उसने कहा कि पुलिस थाने में मामला को दबाने के लिए मेरा 50 हजार रुपये खर्चा हुआ है, मेरा रुपया दो, वर्ना तुम्हें 50 हजार रुपये में बेच दूंगा. इस बात से घबराकर पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है. एसपी का कहना है कि मामले की जांच कर उच‍ित कार्रवाई की जाएगी.