मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Mar-2023 04:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद मुखिया का पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने मटिहानी थाने में इस बात की लिखित शिकायत की है। मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह को सोमवार की रात फोनकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सबकों पैसा देते हैं। थानेदार से लेकर एसपी तक को पैसा जाता है। सोशल मीडिया पर धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
मुखिया बमबम सिंह ने बताया कि खनन माफिया द्वारा उन्हें खनन करने में बाधा पहुंचाने को लेकर पप्पू सिंह ने 6 मार्च को धमकी दी है। कहा है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी गोली मारकर हत्या करेंगे। फोन करने वाले बदमाशों ने कहा कि थानेदार से लेकर एसपी तक को खनन के लिए वह पैसा देता है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
बमबम सिंह ने बताया कि फोन करने वाले बदमाशों ने अपना नाम पप्पू सिंह रामदीरी बताया है और कहा है कि जिस तरह परना पंचायत के मुखिया की दिनदहाड़े हत्या की गई थी तो उसमें प्रशासन ने क्या कर लिया तुम्हारी भी दिनदहाड़े हत्या कर देंगे और प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा। मुखिया ने धमकी मिलने के बाद इसकी लिखित शिकायत मटिहानी थाना पुलिस को दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पप्पू सिंह द्वारा मुखिया को धमकी देने का ऑडियो सामने आया है। जिसमें वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में मटिहानी थाने में मुखिया ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है। धमकी देने वाले शख्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है जो जांच का विषय है। फिलहाल पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज किये जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।