Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
21-Nov-2024 09:53 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्यों के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मोहनपुर से दोस्तपुर के बीच पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार दर्जन भर की संख्या में बदमाशों ने मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्र को गोलियों से भून डाला।
वहीं, गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में बगल की सीट पर बैठी उसकी पत्नी और पीछे बैठे कुत्ते को कोई अपराधियों ने कोई हानि नहीं पहुंचाया। मुखिया को गोली लगने के बाद मुखिया की पत्नी ने घर पर फोन कर बेटी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते हीं मुखिया के परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंचे। देखते हीं देखते अस्पताल में मुखिया के समर्थकों से भर गया।
जबकि एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में एसटीएफ का गठन कर दिया गया है, रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।
मालूम हो कि मधुरेंद्र कुमार मिश्रा सोनबरसा प्रखंड की कचोर पंचायत के बतौर दूसरी बार मुखिया बने थे। मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया वही बड़ी संख्या में मुखिया समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा व नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
मुखिया अपनी उजले रंग के क्रेटा कार में सवार होकर पत्नी के साथ कचोर गांव स्थित घर से शहर के बसबरिया वार्ड नंबर 25 स्थित घर लौट रहे थे। जिस दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर गांव के पास पहुंचने पर पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार करीब एक दर्जन की संख्या बदमाशों ने ओवरटेक कार पर ईंट से हमला कर दिया कार रूकते ही बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी मुखिया को पांच गोलियां लगी है, इसमें एक गोली सीने में एक सिर में हाथ ने एवं पेट में दो गोली लगी पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा अस्पताल पहुंचाया।
इधर, मुखिया के भाई गोपाल मिश्रा ने बताया कि एक बार पहले भी इनपर जानलेवा हमला किया जा चुका है वही घटना स्थल पर से एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में एसटीएफ का गठन कर दिया गया है रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।