बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Jan-2020 07:43 AM
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बेलगाम होकर वारदात को अंजाम दे रहे है, और बेबस पुलिस उसे कंट्रोल कर पाने में सफल नहीं हो पा रही है. ताजा मामला जिले के विभूतिपूर की है.
मंगलवार की रात अपराधियों ने विभूतिपुर के बेलसंडी तारा पंचायत की मुखिया किरण देवी की बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
खबर के मुताबिक किरण देवी के बेटे- बहू किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें से एक गोली बहू के सिर में लग गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बता दें कि मुखिया किरण देवी के बेटे पर 29 नवंबर को भी हमला हुआ था, जिस दौरान एक गोली उनके पैर में लगी थी. मंगलवार को भी बेटे पर ही हमला किया गया था पर बीच में पत्नी आ गई और गोली उनके सिर में लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.