ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / मुखिया पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

मुखिया पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

21-May-2020 08:07 PM

LAKHISARAI : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर लखीसराय जिले से आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर मुखिया पति की हत्या कर दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात लखीसराय जिले के अमहरा ओपी इलाके की है. जहां रामनगर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मुखिया पति की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान अमहरा पंचायत के मुखिया के पति के रूप में की गई है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी रंजन कुमार भी घटनास्थल पर फ़ौरन पहुंचे हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है.