ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका

Home / news / मुखिया के भाई की पीट -पीटकर हत्या, घर के पास फेंका डेड बॉडी;...

मुखिया के भाई की पीट -पीटकर हत्या, घर के पास फेंका डेड बॉडी; इलाके में सनसनी

31-Jul-2024 11:47 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुखिया के भाई की हत्या कर लाश को घर के पास फेंक दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। आस-पास के लोग भी इस घटना को लेकर तरह -तरह की बातें कह रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले में एक मुखिया के भाई की हत्या कर दी गई है। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला पटोरी थाना इलाके के शिउरा गांव में बुधवार सुबह मुकिया के भाई की लाश घर के पास मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।


वहीं, मृतक के शरीर पर पिटाई और जख्म के निशान दिख रहे हैं। परिजन ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर लाश को घर के पास फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस टीम के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 


उधर, मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। शामपुर थाना क्षेत्र के गरभू स्थान के समीप एक बासा में सो रहे युवक की  पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बहिरा गांव स्थित गोल चौक निवासी भीम सिंह का पुत्र अभिनंदन उर्फ शैंपू सिंह की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। फिर उसके शव को पोल से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।