ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गणेश चतुर्थी पर सपरिवार की गणपति की पूजा-अर्चना,...

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गणेश चतुर्थी पर सपरिवार की गणपति की पूजा-अर्चना, भगवान गणेश से की मंगलकामना

07-Sep-2024 06:58 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के के चीफ मुकेश सहनी अपने मुम्बई स्थित आवास पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की सपरिवार पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सहनी ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति बप्पा से जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को मुंबई स्थित आवास पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर सपरिवार पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा इलाका भक्ति भाव में डूबा है। सुबह पूर्व मंत्री के परिजनों द्वारा बप्पा का स्वागत किया गया। पूजा के दौरान भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाया गया और आरती उतारी गई। 


पार्टी के प्रमुख सहनी ने कहा कि आज प्रथम देवाधिदेव गणेशजी चतुर्थी है। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर लोगों को शुभकमना देते हुए कहा कि विघ्नकर्ता गणपति सभी लोगों के जीवन से विघ्नों को दूर कर मंगल करें। गणपति जनमानस को सुख, शांति व समृद्धि तथा खुशहाली दें, यही कामना है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश बिहार के विकास के विघ्नों को दूर करें और यहां के जनमानस के कष्टों को दूरकर सभी को समृद्ध बनाएं।