ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुकेश सहनी पहुंचे जम्मू-कश्मीर,कारगिल वार मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुकेश सहनी पहुंचे जम्मू-कश्मीर,कारगिल वार मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

13-Jun-2022 04:53 PM

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे द्रास पहुंचे, जहां उन्होंने कारगिल वार मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि द्रास में जब से कारगिल वॉर मेमोरियल बना है, कारगिल एक तरह से तीर्थस्थल बन गया है। 


उन्होंने कहा कि देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए वीर जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति दी। इन शहीद जवानों ने देश की रक्षा के लिए हंसते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन आज देश के अंदर ही धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। 


कारगिल वार मेमोरियल में द्वार पर उकेरी 'जब आप घर जाएं तो लोगों को जरूर बताएं कि आपके कल के लिए हमने अपना आज कुर्बान किया है' ये पंक्तियां किसी भी भारतीय को गौरवान्वित करती है, लेकिन देश में आज धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है और राजनीति की रोटी सेंकी जा रही है। देश की पहचान धर्मनिरपेक्षता रही है, जहां सभी समाज, धर्म के लोग साथ रहते हैं, आज इसी पहचान को मिटाया जा रहा है।