ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मुकेश सहनी के पिता के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, बढ़ते...

मुकेश सहनी के पिता के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, बढ़ते अपराध पर DGP भट्टी को फोन लगाकर हड़काया

16-Jul-2024 01:37 PM

By First Bihar

PATNA: दरभंगा में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हाईप्रोफाइल हत्या की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर हो रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता के निधन पर शोक जताया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने डीजीपी आर.एस भट्टी को फोन लगाकर तुरंत एक्शन लेने को कहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी पूरी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी आरएस भट्टी को फोन कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। सीएम ने पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी से भी फोन पर बातचीत की है और उन्हें सांत्वना दी है। 


बता दें कि वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। जीतन सहनी की हत्या बड़े ही विभत्स तरीके से की गई है। ऐसे में आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।


उधऱ, इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड से बिहार के सियासी गलियारे में भूचाल आ गया है। सत्ताधारी दल के नेता जहां अपराधियों को सख्स से सख्त सजा दिलाने की बात कह रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और इसे डबल इंजन सरकार का जंगलराज करार दे रहे हैं।