ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

हिटलर की तरह झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचे लोगों को हटाने का वक्त आ गया : मुकेश सहनी

18-Apr-2024 04:42 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वी ईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को बेगूसराय, मधेपुरा, अररिया, सुपौल और मधुबनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से गरीबों का कल्याण करने वाली सरकार चुनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिटलर की तरह झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचे लोगों को हटाने का अब वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद नेताओं के कार्यों की समीक्षा करने का समय आता है। झूठ बोलकर सत्ता में आए मोदी को हटाना होगा।


उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है। यह देश हम सभी लोगों का है। जिस तरह हिटलर झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचा था, उसी तरह लोगों को प्रत्येक साल दो करोड़ को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से कालाधन लेकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी भी सत्ता में आ थे। लेकिन कोई काम नहीं हुआ। सहनी ने लोगों से पूछा कि क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये हैं?


सहनी ने इस चुनाव को आजादी की लड़ाई के समान बताते हुए कहा कि अब यह अमीरों की सरकार को बदलने की जरूरत है। अपनी विचारधारा की सरकार बनने से गरीबों का कल्याण होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे चार विधायक जीते थे। हम समर्थन नहीं देते तो नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते। लेकिन हमारे विधायकों को खरीदकर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया।


उन्होंने कहा कि भाजपा या एनडीए को चिढ़ हमसे नहीं निषादों, पिछड़ों और अति पिछड़ों से है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। बेगूसराय की सभा में उन्होंने कहा कि यहां तो मेरा ससुराल है। अपने घर जैसा ही है। यहां के लोग मुझे नाराज कैसे कर सकते हैं।