ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

मुकेश सहनी का बड़ा दावा, कहा.. पहले नीतीश को CM बनाया, अब अपने दम पर बनाएंगे सरकार

23-Jul-2022 02:55 PM

PATNA : बिहार की राजनीति में अलग-थलग पड़े VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि है आने वाले समय में VIP बिहार में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मुकेश सहनी ने कहा है कि संगठन के विस्तार के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कभी चार विधायक थे लेकिन आने वाले समय में 40 विधायक होंगे। विषाद के बेटे ने 2020 में नीतीश कुमार की सरकार बनाई थी और एक समय ऐसा भी आएगा जब बिहार में VIP अपने दम पर सरकार बनाएगी।


दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी शनिवार को पटना के मसौढ़ी पहुंचे थे। मसौढ़ी से उन्होंने ‘वीआईपी चला गांव की ओर, कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम के तहत वीआईपी गांव गांव घुमकर सदस्यता अभियान चलाएगी और संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएगी। पार्टी के इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि निषाद समाज पिछले 75 साल से दबा कुचला था आज लंबी लड़ाई के बाद वह मजबूती के साथ खड़ा है। मछली मारने वाला समाज आझ बिहार की राजनीत में खड़ा हो चुका है। साल 2020 में एक निषाद के बेटे ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। कल तक हमारे पास चार विधायक थे लेकिन आने वाले समय में उनकी संख्या 40 हो जाएगी और एक समय आएगा जब बिहार में अपने दम पर सरकार बनाएंगे। इसके लिए हर जाति और धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।


मुकेश सहनी ने कहा कि कल तक निषाद समाज को अधिकार दिलाने के लिए हम दूसरों के पीछे घुम रहे थे लेकिन अच्छा काम करेंगे तो सरकार और सिस्टम में होंगे। पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वीआईपी चला गांव की ओर कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। गांव गांव घुमकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और समय अनुकूल रहा तो आने वाले समय में बिहार की सत्ता में फिल से वापसी करेंगे।