Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
03-Aug-2024 09:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी से केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलाकात की। बता दें कि पिछले दिनों मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या पर दी गयी थी। पिता के श्राद्धकर्म के बाद मुकेश सहनी पटना पहुंचे थे। जहां चिराग पासवान ने मुकेश सहनी से मिलकर इस घटना पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की।
मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब यह घटना हुई तब से मुकेश सहनी गांव में थे आज आए तो उनसे मुलाकात की। हालांकि फोन पर उनसे लगातार बातचीत हो रही थी। उन्होंने खुद अपने पिता को खोया है तो मैं जानता हूं कि ऐसे में आपकी मानसिक स्थिति क्या रहती है? ऐसे में कोई भी शब्द आपके मन को शांत नहीं कर सकता है। वैसे में घटना इतनी हृदयविदायक हो जहां पर इस तरीके से हत्या कर दी गयी हो। ऐसे में इस बात को सीने में उतार पाना बहुत कठिन होता है।
चिराग पासवान ने कहा कि आज उनसे मिलकर गले लगा सिर्फ अपनी तरफ से संवेदना देने का प्रयास किया। ऊपर वाला उनकी आत्मा का शांति दें और परिवार को हिम्मत दें यह प्रार्थना करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है यह चिंता का विषय है। इस घटना में तुरंत गिरफ्तारी हुई उम्मीद करते हैं कि घटना होने के बाद जो अलर्ट हुआ आगे से कोई घटना नहीं घटे इसके लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है। परिवार का सदस्य बनकर आज उनसे मुलाकात करने आया हूं।