बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
19-Aug-2024 03:49 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने हाल ही में बिहार में बढ़ती रेप की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में हो रही रेप की घटनाओं ने राज्य को शर्मसार कर दिया।
मुकेश सहनी ने कहा कि आरा के कृष्णागढ़ में 12 साल की बच्ची से रेप और पिछले दिनों मुज़फ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप और हत्या ने हमारी बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में विकृति का प्रकटीकरण है। ऐसी घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है।
सहनी ने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई करें और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जिससे कि अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो सके। रेप, गैंगरेप की घटनाएं बिहार को शर्मसार कर रही हैं।