ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी को दी नसीहत : कहा- मोदी जी, आप राजा नहीं जनता के सेवक हैं

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी को दी नसीहत : कहा- मोदी जी, आप राजा नहीं जनता के सेवक हैं

03-May-2024 05:21 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि आप राजा नहीं, जनता के सेवक हैं। जनता लोकतंत्र में मालिक होती है। वह जब चाहती है सरकार को हटा देती है। 


राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी के मुकेश सहनी आज सहरसा, मधेपुरा, अररिया, सुपौल और मधुबनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो सरकार है, वह हिटलर की तरह कार्य कर रही है। 


उन्होंने कहा कि आजादी के पहले राजा लोग हुआ करते थे। तब दलित और पिछड़ा वर्ग की कोई जगह नहीं थी। जब बाबा साहब ने आजादी के बाद हमें संविधान दिया तब जाकर हमें लोकतांत्रिक अधिकार मिले हैं। आज उसी संविधान को समाप्त करने की साजिश भाजपा द्वारा की जा रही है। 


उन्होंने जोर देकर कहा कि आप कुछ भी कर लें, लेकिन हम बिहारी हैं, जो डरने वाले नहीं हैं। कहा भी जाता है एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम बिहार में परिवर्तन लाकर दिखा देंगे। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री झूठ बोलते हैं। उन्होंने पहले भी अच्छे दिन लाने की बात कही थी। लेकिन  क्या अच्छे दिन आ गए? आज स्थिति ऐसी है कि भाजपा चंदा लेकर धंधा दिलवाती है। जो चंदा नहीं देते, उनको सीबीआई, ईडी से धमकी दिलाई जाती है। 


मुकेश सहनी ने लोगों से ऐसी सरकार को बदलने की अपील करते हुए कहा कि यह सरकार अमीरों की है, गरीबों की नहीं है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।