Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
19-May-2024 04:57 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी केवल झूठ बोलते है। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह कहते है कि उनका सीना 56 इंच का है। सहनी ने चुनौती देते हुए कहा कि वे केवल वर्ष 2014 में दिए अपने भाषण को मंच से बोल दे। उन्हें पता चल जाएगा कि उनका सीना 56 इंच का है या 36 इंच का।
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी एवं वैशाली में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये रोजगार या महंगाई की नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं। यूपी के सीएम हों या असम के सीएम, वे भी यहां आकर लड़ाने की बात ही करते हैं।
मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि जो नेता धर्म की राजनीति करता हो, उसे हटाने की जरूरत है। ये इसी नाम पर समाज को तोड़ते हैं। इन्हें जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है, जिसने हमें अधिकार दिया है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं।
उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करे। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक न्याय को मजबूत कर राहुल गांधी और लालू यादव के हाथों को मजबूत करना है।


