ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

मुकेश सहनी ने नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई, कहा-बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा

मुकेश सहनी ने नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई, कहा-बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा

10-Aug-2022 07:55 PM

PATNA: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने दोनों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि आपके नेतृत्व में अब बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा।


मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को अनुभवी और युवा की जोड़ी बताते हुए कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिसमें सभी विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। आज इन दोनों नेताओं ने देश के विपक्षी दलों को राह दिखाई है। 


उन्होंने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र को ही नहीं आजादी के मूल्यों और सपनों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1977 में आपातकाल से देश को छुटकारा मिला, आज एकबार फिर देश में चल रहे अघोषित आपातकाल के खिलाफ मुहिम की शुरूआत बिहार से हो गई है। 


’सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने आगे कहा कि भाजपा के निशाने पर दलित, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। भाजपा इन लोगों के वाजिब हक भी नहीं देना चाहती। नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व में अब बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा।