Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
24-Jan-2022 01:01 PM
PATNA : बिहार में 24 सीटों पर विधानपरिषद का चुनाव होना है. इसके पहले सीटों को लेकर दावेदारी जारी है. एनडीए के हर हर दल-दल अपनी अपनी ओर से सीटों की मांग करने में लगे हैं. एक ओर बीजेपी ने पहले ही 13 सीटों पर अपनी दावेदारी कर दी है तो साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी को ठेंगा दिखा दिया है. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने साफ़ कह दिया कि वह मुकेश सहनी को एक भी सीट नहीं देने वाले.
इसके बाद विधानपरिषद चुनाव को लेकर वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. मुकेश सहनी ने कहा कि गठबंधन से सीट नहीं मिलने पर विधानपरिषद के 24 सीट पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे. हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे. सहनी ने कहा कि विधानपरिषद की चुनाव में मिल बांटकर चुनाव लड़ने की जरूरत है. अगर गठबंधन में जगह नहीं मिलती है तो हम सभी 24 सीट पर चुनाव लड़ेंगे.
तारकिशोर प्रसाद के बयान के बाद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि वो फिलहाल उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर व्यस्त हैं. बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर उनकी बीजेपी से कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मांग चार सीटों की होगी. अगर चार सीट पर बात नहीं बनती है तो हम सभी 24 सीटों पर अपना प्रत्याशी देंगे.
बता दें कि वीआईपी पार्टी की ओर से आज कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. मंत्री मुकेश सहनी ने अपने पटना आवास पर 15 फिट की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की भी मांग उठाई. मुकेश सहनी ने कहा कि कर्पूरी जयंती पर कर्पूरी फार्मूला को बढ़ाया जाए. आरछण 10% और बढ़ाने की मांग सीएम नीतीश कुमार से की. जबकि विधानसभा में भी अतिपिछड़ा सीट बढाने की मांग की. मुकेश शहनी ने कहा हमारी लगातार मांग रही है कि अतिपिछड़ा समाज के जनसंख्या को देखते हुए उनके लिए काम किया जाए.
मुकेश सहनी ने भी बिहार को वैशेष राज्य के दर्जे को लेकर नीतीश कुमार का समर्थन भी किया है. जातीय जनगणना का भी सहनी ने समर्थन किया है. गठबंधन से अलग होने के सवाल पर सहनी ने कहा कि 2025 तक हमारा गठबंधन है. वहीं लालूवाद और उनकी तारीफ करने पर सहनी ने कहा कि हमारा विचार जब मिल जाएगा तब हम एक हो जाएंगे. अभी हम एनडीए का पार्ट हैं.