ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / मुकेश सहनी ने अब नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना: वह कहते हैं कि...

मुकेश सहनी ने अब नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना: वह कहते हैं कि गंगा माता ने बुलाया है लेकिन हम तो असली गंगापुत्र हैं

19-Dec-2021 07:42 PM

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी को डैमेज करने की मुहिम में जुटे मुकेश सहनी ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही निशाना साध दिया है. अब तक मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के दूसरे नेताओं पर हमला कर रहे थे लेकिन अब नरेंद्र मोदी पर ही सवाल उठा दिया है. मुकेश सहनी ने ये भी दावा किया कि वे उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखा कर रहेंगे.


नरेंद्र मोदी पर निशाना

मुकेश सहनी ने एक दैनिक अखबार को दिये गये इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी पर निशाना साध दिया. उत्तर प्रदेश के इस अखबार ने मुकेश सहनी  से पूछा था कि यूपी के लोग बिहार के नेता को क्यों वोट देंगे. 


जवाब में मुकेश सहनी ने कहा“नरेंद्र मोदी गुजरात से बनारस आकर सांसद बन सकते हैं. फिर हम बिहार से बनारस आकर लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते. जब गुजरात वाले बनारस में आकर ये कहते हैं कि गंगा माता ने बुलाया है औऱ यहां कि राजनीति कर सकते हैं तो मुकेश सहनी तो रियल गंगापुत्र है. फिर हम बनारस में जाकर क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे.


मुकेश सहनी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की 160 सीटों पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने में लगे हैं. वीआईपी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश में वे निषादों को उनका अधिकार दिलाने आये हैं. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी निषादों को धोख दे रही है. दो दिन पहले अमित शाह औऱ संजय निषाद की रैली में निषादों को आरक्षण का एलान करने की बात कही गयी थी लेकिन रैली में इस पर एक शब्द चर्चा नहीं हुई.