ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर से दौरा शुरू, शिवहर-मोतिहारी में विशाल जनसभा को किया संबोधित

मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर से दौरा शुरू, शिवहर-मोतिहारी में विशाल जनसभा को किया संबोधित

29-Nov-2023 06:52 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले ही VIP पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। वीआईपी के प्रमुख निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के बाद आज से हेलीकॉप्टर से दौरा शुरू कर दिया है। मुकेश सहनी आज मोतिहारी के सुगौली और शिवहर के पिपराही में बड़ी रैली कर उपस्थित लोगों को एकजुट रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया।


मुकेश सहनी के सुगौली और पिपराही पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम उस केवट समाज से आते हैं जिसने भगवान राम को भी नदी पार करवाया, लेकिन कुछ नहीं लिया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब बदलाव आ गया है अब बिना कुछ लिए हम किसी को नाव पर नहीं बैठाएंगे। जो हमें आरक्षण देगा उसे हम अपनी नाव पर बैठाएंगे और मझधार पार करवाएंगे। 


उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो वीआईपी की नाव पर बैठेगा वही पार लगेगा। उन्होंने सुगौली की रैली में साफ लहजे में कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तक हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं। दोनों स्थानों पर जनसभा में उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।


मुकेश सहनी ने निषाद वर्ग से आए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आरक्षण मिलने के बाद हमारे बच्चे भी अधिकारी बनेंगे। उन्होंने कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ है बल्कि शासन भी करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमने बिहार में दिखा दिया है। आज हमारी ताकत है कि हम टिकट मांगते नहीं बांटते हैं। 


' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। मुकेश सहनी कल गुरुवार को सहरसा के कबीरा धाप, सलखुआ (सहरसा) और दरभंगा के बेनीपुर के बाबा नागार्जुन स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे।