Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-May-2024 05:14 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सारण में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को सम्मान नहीं देती बल्कि परेशान करती है।
मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन जब किसान अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली जा रहे थे तब सड़कों पर कीलें बिछा दी गई। वह वाक्य किसान कभी भूलने वाले नहीं हैं।
उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा के लोग गरीब को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। उनकी सोच अमीर को अमीर बनाए रखने की तथा गरीब को और गरीब बनाए रखने की है। गृहमंत्री अमित शाह ने सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को देने का वादा किया था। लेकिन जब चंदा मिल गया तो अब गरीबों को पैसा नहीं मिल रहा है।
सहनी ने कहा कि 10 साल पहले नरेंद्र मोदी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादे किये थे। लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव में नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो मंदिर, मस्जिद की बातें ही कर रहे हैं। रोजगार पर कोई बात करना ही नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आज भी जुमला ही बोल रहे हैं। जनता दस सालों में भाजपा को पहचान चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा दो युवाओं को साथ देखकर परेशान हो गयी है। हम जहां रोजगार और महंगाई की बात कर रहे हैं तो यह जुमला पढ़ रहे हैं। उन्होंने इस सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए लोगों से इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की और कहा कि आज जरुरत है कि हम अपनी सरकार बनाएं, जो गरीबों का कल्याण करे।