अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Dec-2022 07:59 AM
PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसके बाद भी मुकेश सहनी आज कुढ़नी जाएंगे और लोगों के बीच लड्डू बाटेंगे। इसके अलावा सहनी बाबा केवल महाराज मंदिर भी जाएंगे और पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। दरअसल, कुढ़नी का रिजल्ट आने से पहले ही मुकेश सहनी ने लड्डू बनवा लिए थे और कहा था कि इसे लोगों के बीच बाटेंगे।
VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में भले ही हमारी हार हुई हो लेकिन हमारे कार्यकर्ता के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। वीआईपी संघर्ष के लिए बनी है और आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। कुढ़नी में वीआईपी ने तीसरे नंबर पर रहते हुए करीब 10 हजार वोट हासिल किए वो अपने आप में एक उपलब्धि है।
आपको बता दें, बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार थे। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया था। इसके बावजूद पार्टी को सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन मुकेश सहनी ने मन बनाया है कि हमें जो भी वोट मिले हैं वह जनता का आशीर्वाद है और वे आज कुढ़नी की जनता को धन्यवाद करने जा रहे हैं। वे अपने साथ वो लड्डू भी ले जाएंगे जो उन्होंने परिणाम आने के पहले बनवाया था।