अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2020 01:38 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में स्पीकर के चुनाव के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया. सहनी ने कहा कि यहां कुछ लोग लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन लोकतंत्र का सम्मान करने वाले कभी जेल से फोन नहीं कर सकते हैं.
सहनी ने संबोधन के दौरान कहा कि ऐसे लोगों को अपने घरों से सिखना चाहिए. जो लोकतंत्र का सम्मान करेगा वह जेल से कभी भी फोन नहीं कर सकते हैं. सहनी ने तेजस्वी के साथ-साथ लालू प्रसाद पर निशाना साधा. सहनी के बयान से कुछ देर पहले ही लालू प्रसाद का बीजेपी विधायक से स्पीकर के वोटिंग में वोट नहीं देने का ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो को लेकर सहनी ने विधानसभा में तेजस्वी पर पलटवार किया.
तेजस्वी बोले- सच को छिपाया जा रहा
तेजस्वी यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सभी को साथ लेकर आपको चलना हैं. सदन में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. हम सबको जनता ने चुना हैं. उनकी समस्या और प्रश्न समाधान सभी को करना है. विपक्ष अलग नहीं होता है. लेकिन आजकल लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सच को छुपाया जा रहा है. लेकिन आप आसान के जरिए संविधान को बचाया जाए. सच का साथ दें.
मुकेश के सदन में रहने पर तेजस्वी ने उठाया था सवाल
मुकेश सहनी और अशोक चौधरी के मौजूद रहने पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया था. तेजस्वी ने कहा था कि बिना किसी सदन के सदस्य रहे मुकेश सहनी और अशोक चौधरी किस हैसियत से वोटिंग के दौरान सदन में बैठे हैं. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने मुकेश सहनी और अशोक चौधरी को बाहर निकालने का नारा लगाने लगे. जब सदन स्थगित हुआ तो दोनों बाहर निकल गए.