ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर, अडानी का दबदबा बरकरार

10-Jul-2022 04:27 PM

DESK : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूचि से बाहर हो गए हैं। संपत्ति में आई गिरावट के कारण वे लिस्ट से बाहर हुए हैं। 10वें पायदान से खिसक कर वे 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि भारत के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी पांचवें पायदान पर बने हुए हैं। अमीरों की लिस्ट में बदलाव के कारण गौतम अडानी मुकेश अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं। दोनों के नेटवर्थ में अब 17.6 अरब डॉलर का फासला आ चुका है।


मुकेश अंबानी लंबे समय तक दुनिया के बड़े अरबपतियों में शुमार रहे लेकिन अब वे टॉप-10 अमिरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी संपत्ति में आई कमी के कारण 11वें नंबर पर चले गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ कम होकर 87.4 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि संपत्ति के मामले में गौतम अडानी 105 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पांचवें पायदान पर बने हुए हैं। भारत के इन दोनों उद्योगपतियों की संपत्ति में बड़ा फासला आ गया है।


Forbes इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला सीईओ एलन मस्क टॉप-10 अमिरों की लिस्ट में टॉप पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ड दूसरे, एमेजॉन के जेफ बेजोस तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। जबकि पांचवें पायदान पर गौतम अडानी, छठे पर लैरी पेज, सातवें पर लैरी एलिसन, आठवें पर सर्गेई बिन, नौवे स्थान पर वॉरेन बफे जबकि अरबपति स्टीव बाल्मर दुनिया के दसवें अमीर शख्स बन गए हैं।