बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Jul-2024 07:28 PM
By First Bihar
MUMBAI: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ कल होने जा रही है। देशभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। इस खास शादी को लेकर एंटीलिया पूरी तरह सज चुका है वही प्री-वेडिंग फंक्शन भी चल रहे हैं। 12 जुलाई को होने वाली इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को न्योता भेजा गया है।
अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होंगे। शादी में आने वाले VVIP के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गयी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मुंबई चार्टर्ड प्लेन से जाएंगे और मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।
बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट बुक कराया है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने की गुजारिश शादी में आने वाले मेहमानों से की गई है। 12 जुलाई को शादी होगा और 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी रखा गया है।
बता दें कि कि भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से कल होने जा रही है। जिसमें देश विदेश के कई उद्योगपति और देश के दिग्गज नेताओं को मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण भेजा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। बिहार के दो दिग्गज नेता लालू-नीतीश 12 जुलाई को होने वाली शाही शादी में शामिल होंगे।