Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
09-May-2024 03:53 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी आज पटना, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब के हक की बात नहीं करने वाली सरकार को बदलने का यह चुनाव है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मामलों में खास है। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। इसे बचाने के लिए मोदी सरकार से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि जो सरकार युवाओं और किसानो का भी सम्मान नहीं कर सका, उसे बदलना है।
सहनी ने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं, अडानी और अंबानी की सरकार है। वर्ष 2014 में प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से कालाधन लेकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का सपना दिखाकर ही नरेंद्र मोदी सत्ता में आ गए थे। लेकिन कोई भी काम नहीं हुआ। सहनी ने लोगों से पूछा कि क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये हैं?
सहनी ने इस चुनाव को आजादी की लड़ाई की तरह बताते हुए कहा कि अब यह अमीरों की सरकार को बदलने की जरूरत है। अपनी विचारधारा की सरकार बनने से गरीबों का कल्याण होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प ले चुके हैं। अब समय आ गया है जब उस संकल्प को पूरा किया जाए।