ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुझे पीएम बनने की इच्छा नहीं, नीतीश बोले- तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव

मुझे पीएम बनने की इच्छा नहीं, नीतीश बोले- तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव

13-Dec-2022 02:56 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सब बीजेपी को हटाना चाहते हैं। हमलोग भी इसी कोशिश में लगे हैं। अब आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा। 



आपको बता दें, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने ये बात दुहराई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है। लेकिन अब इसपर सीएम ने खुद फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। हम सिर्फ बीजेपी को हटाना चाहते हैं। 



वहीं, मुख्यमंत्री ने ये बात भी कही है कि अब 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। गौरतलब है कि सीएम नीतीश ने मंगलवार को कहा था कि अब सब तेजस्वी यादव को ही देखना है। उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत काम किया। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ये बयान दिया है कि तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है।