50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
01-Oct-2023 11:56 AM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दानापुर में यह कहकर सियासत को गर्म कर दिया था कि गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं हैं और उनके पिता अंग्रेजों की दलाली करते थे हालांकि खुद आरजेडी ने भाई बीरेंद्र के इस बयान से किनारा कर लिया था और कहा था। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है।
दरअसल, दानापुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र भड़क गए थे और उन्होंने कहा थी कि सच्चाई यही है कि गिरिराज सिंह असली हिंदू है ही नहीं। वे तो अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं। उनके पिता अंग्रेजों के दलाली किया करते थे। जो दलाल का बेटा होगा, नाथूराम गोडसे का बेटा होगा उसे कभी हिन्दुस्तान से प्रेम नहीं होगा हालांकि आरजेडी ने भाई बीरेंद्र के इस विवादित बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि यह भाई बीरेंद्र का व्यक्तिगत बयान है।
रविवार को गिरिराज सिंह जब पटना पहुंचे तो उन्होंने भाई बीरेंद्र के इस बयान पर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि वे असली हिंदू हैं या नकली, इसका उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। वहीं राजधानी पटना के फतुहां में महादलित महिला और हाजीपुर में रसोईया के साथ की गई बर्बरता पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी के के बॉबकट वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राजद की जो मानसिकता है वही मानसिकता अब्दुल बारी सिद्दीकी की है।
वहीं तेजस्वी यादव के यह दावा करने पर कि बीजेपी से अधिक राजपूत विधायक आरजेडी में हैं, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह संख्या बल का सवाल नहीं है बल्कि सवाल मानसिकता की है। लालू प्रसाद और राष्ट्रीय जनता दल की मानसिकता शुरू से ही भेद करने की रही है। हमनें तो सोचा था कि लालू प्रसाद ठाकुरों से माफी मांग कर समाज में एक शांति बहाल करेंगे लेकिन उनकी कभी यह आदत नहीं रही है। उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी दिल दुखा कर अच्छा नहीं किया।