Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
21-Nov-2021 03:35 PM
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो वाकई हैरान करने वाली है. शादीशुदा और दो बच्चों का पिता एक लड़की के प्यार के चक्कर में ऐसा उलझा की अब उसको जेल जाना पड़ा है. अच्छा खासा काम और खुशहाल जीवन था. वहीं साइकिल से पढ़ाई करने जाने वाली छात्रा से नजर ऐसी उलझी कि अब उसमें से शायद से निकल पाएगा. क्योंकि इसके बाद उसको बदनामी और परेशानी दोनों से गुजरना पड़ रहा है.
दरअसल, मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राजन सहनी पेश से ठेकेदार हैं. इसी काम के सिलसिले में आते-जाते हुए एक छात्रा से उनकी नजर उलझ गई. वह अक्सर उसे साइकिल से पढ़ने के लिए जाते हुए मिल जाती. इसके बाद नजर ऐसी उलझी कि दिल ही हार बैठें. कुछ दिनों तक केवल एक-दूसरे को देखने और मुस्कुरा देने का सिलसिला चला, लेकिन बाद में दोनों को एक-दूसरे का इंतजार रहने लगा. दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई, किसी को भी पता नहीं चला. बात पूरी जिंदगी साथ रहने और शादी करने तक पहुंच गई.
बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर से भागकर राजन के पास आ गई. इस बीच छात्रा के घरवालों ने मनियारी थाना में मामला दर्ज करा दिया. उस समय से पुलिस दोनों का तलाश रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि छात्रा आरोपित के घर पर है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के घर छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान रंजीत ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से पांच साल से प्रेम करते हैं. शादी करना चाह रहे थे. इसलिए घर से भाग गए. पर्व मनाने के लिए घर आए थे. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा.