पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ Lalu Prasad Yadav : लालू प्रसाद यादव की सजा निलंबन पर सुनवाई अप्रैल में, सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की चुनौती BIHAR CRIME NEWS: जान पर भारी पड़ी बच्चा चोरी की अफवाह, भीड़ के हत्थे चढ़ी महिला को पोल में बांधकर की पिटाई CBI Investigation: पटना नीट छात्रा मौत मामले में CBI की जांच हुई तेज, कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ; SHO-SDPO के बयानों मेल नहीं CBI Investigation: पटना नीट छात्रा मौत मामले में CBI की जांच हुई तेज, कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ; SHO-SDPO के बयानों मेल नहीं Bhagalpur Bomb Threat : भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिला संदेश, प्रशासन अलर्ट
22-Apr-2021 11:04 AM
PATNA: सरकार ने 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की। एक मई से अब 18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा सकेगा। अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों को ही कोरोना का टीका लग रहा था। मुफ्त कोरोना टीकाकरण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के ट्वीट का जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने रिट्विट करते हुए लिखा। शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर आए दुरुस्त आए!

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के लोगों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त टीका दिए जाने संबंधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही, लेकिन देर आए दुरुस्त आए! सर्वविदित है आपको कथनी और करनी में हमेशा भारी फर्क रहा है। जानना चाहता हूं कि 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का आपके पास क्या समग्र प्लान है या फिर 19 लाख नौकरी-रोजगार की तरह इसे भी कोरी घोषणा मात्र ही समझा जाए?

तेजस्वी ने पूछा कि लगभग 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का सरकार के पास क्या समग्र प्लान है। उन्होंने कहा कि या फिर 19 लाख नौकरी-रोजगार की तरह इसे भी कोरी घोषणा मात्र ही समझा जाए। अब जबकि केन्द्र सरकार ने राज्यों को खुद वैक्सीन खरीदने को कहा है तो राज्य सरकार बताए कि उसने वैक्सीन प्रोक्योरमेंट का क्या प्लान बनाया है? उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 4 महीने में मात्र 4 प्रतिशत लोगों को टीका दिया गया है। इस गति से अगर टीकाकरण अभियान चलता रहा तो सम्पूर्ण टीकाकरण करने में 8-9 साल लग जाएंगे। है कि नहीं?