बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Mar-2020 07:01 AM
PATNA : पटना पुलिस के जवान मुकेश कुमार की हत्या करने वाले अपराधी राजकमल को पुलिस ने फिर से धर दबोचा है। मुचकुंद गिरोह के शातिर गुर्गे राजकमल को इलाज के लिए 15 दिन पहले एनएमसीएच ले जाया गया था जहां से वह भाग निकला था। फरार होने के 15 दिनों बाद भी पुलिस राजकमल को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी लेकिन वह फेसबुक पर लाइव आकर अपना जन्मदिन मनाते नजर आया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पटना पुलिस के जवान मुकेश कुमार की हत्या राजकमल ने मुचकुंद और उज्जवल के साथ मिलकर कर दी थी। 3 दिसंबर 2018 को सिपाही मुकेश नौबतपुर के चेचौल गांव में मुचकुंद और उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने गया था जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बाद में पुलिस ने राजकमल को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन नाबालिग होने की वजह से उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। 15 दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज का पर्चा कटाया जाने के दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से निकल भागा। मुकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुचकुंद को पुलिस एनकाउंटर में पहले ही मार चुकी है।
राजकमल को पुलिस ने नौबतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक राजकमल अब बालिग हो चुका है और उसे जेल में रखा जाएगा। राजकमल और उसके एक अन्य सहयोगी चीकू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पटना पुलिस से बेखौफ राजकमल ने पिछले दिनों अपने साथियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। फेसबुक लाइव के जरिए अपने बर्थडे का वीडियो भी शेयर किया जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।