पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान क्या आप भी कर रहें इंतजार? होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिए अपडेट 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट
05-Jan-2024 04:55 PM
By First Bihar
RANCHI: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के खिलाफ धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। धोनी ने रांची की कोर्ट में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन कंपनी ने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।
धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लैटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि कंपनी के कारण धोनी को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एमएस धोनी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए थे और हाल ही में वह दुबई से लौटे हैं। दुबई से भारत लौटने के बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।