ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मृतका के परिजनों से मिलने रोहतास पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, 2 दिन पहले हुई थी 19 साल की लड़की की हत्या

03-Jul-2024 04:12 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास के इंद्रपुरी स्थित मिठोपुर में 2 दिन पहले नीतू कुमारी नामक एक छात्रा की हत्या कर दी गयी थी। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मृतका के परिजनों से मिलने पहुंच गये। इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है। इस सरकार में कोई भी अपराधी क्राइम करके बच नहीं सकता।


उन्होंने बताया कि कमलेश कुशवाहा की 19 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी की हत्या की जानकारी जैसे ही उन्हें सूचना मिली, उन्होंने परिजनों से मिलने का कार्यक्रम बनाया। फिर पुलिस के वरीय अधिकारियों से बातचीत की। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि इस सरकार में कोई अपराध करके बच नहीं सकता है। जिस तरह से नबीनगर में श्रेया हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई। ठीक उसी तरह नीतू हत्याकांड का भी खुलासा जल्द होगा। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।