ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / मृतक राजेश हांसदा के परिजनों से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद कर न्याय...

मृतक राजेश हांसदा के परिजनों से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद कर न्याय दिलाने का दिया भरोसा, दो दिन पूर्व भू-माफिया ने की थी हत्या

25-Oct-2023 04:49 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड संख्या 17 नया नगर में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दरअसल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी पंचायत स्थित नया नगर निवासी राजेश हांसदा की अज्ञात अपराधियों ने दो दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है।


 इस मामले में पुलिस ने भू-माफिया के खिलाफ मुरलीगंज में हत्या का मामला दर्ज किया है। बहरहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। हत्या के बाद आज जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पप्पू यादव ने परिजनों को आर्थिक मदद करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 


पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मामले में स्पीडी ट्रायल कर जल्द आरोपी को सजा दिलाने की मांग करते हुए पीड़ित परिजनों को 20 लख रुपए मुआवजा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उनकी कुर्की जप्त करने की मांग उठाई।.पप्पू यादव ने कहा कि भू-माफिया के द्वारा आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। 


इससे पहले भी कई हत्याएं इस परिवार में हो चुकी है इसलिए इस मामले की अविलंब एसआईटी जांच टीम गठित कर स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिये जाने की मांग पप्पू यादव ने की।