वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
25-Jun-2024 05:50 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा के सत्र में मंगलवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद के तौर पर शपथ ली। लोकसभा में शपथ के बाद ओवैसी जय फिलिस्तीन का नारा लगाने लगे। जिसके बाद संसद में हंगामा मच गया। बीजेपी के सांसद ओवैसी के इस नारे को रिकॉर्ड से हटाने की मांग करने लगे।
बता दें कि 24 जून से 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण चल रहा है। सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की उपस्थिति में सांसदों ने शपथ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अभी तक 350 से अधिक सांसदों ने शपथ ले ली है। आज मंगलवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद के तौर पर सदन में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने ऐसा नारा लगाया कि संसद में हंगामा मच गया।
शपथ लेने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने जय भीम..जय नीम..जय तेलंगाना के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाने लगे। उसके तकबीर अल्लाह हूं अकबर कहकर वहां से नीचे उतर गये। 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाकर ओवैसी ने विवाद पैदा कर दिया। जय फिलिस्तीन का नारा लगाते ही संसद में बीजेपी सांसद हंगामा करने लगे और विरोध जताने लगे। वे असदुद्दीन के इस नारे को रिकॉर्डॉ से हटाने की मांग करने लगे। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के सांसद हैं। इस सीट से वो लगातार पांचवीं बार जीते हैं। बीजेपी की माधवी लता को 3 लाख 38 हजार 87 वोट से हराया था।