बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 08:28 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: सीबीआई द्वारा दर्ज कराए गए आर्म्स एक्ट के मामले में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह चेरिया बरियारपुर के वर्तमान विधायक मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर गुरुवार को आरोप पत्र गठित कर दिया गया है। एमएलए एवं एमपी से संबंधित मामलों के विशेष न्यायाधीश दीपक भटनागर ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उसके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए, 26 तथा 35 में आरोप का गठन किया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को उस पर लगाए गए आरोप को पढ़कर सुनाया जिसमें पर दोनों ने अपने को निर्दोष बताया है।मामले में गवाही के लिए 27 मार्च 2020 की तारीख तय की गई है।
बताते चलें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म कांड में पति चन्द्रशेखर वर्मा का नाम सामने आने के बाद विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर आठ अगस्त को मंजू वर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद मुजफ्फरपुर कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने 17 अगस्त 2018 को मंजू वर्मा के आधे दर्जन से अधिक विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किया था।
छापेमारी में मंजू वर्मा के ससुराल बेगूसराय के अर्जुन टोल श्रीपुर स्थित आवास पर किये गए छापेमारी में सीबीआई को घर से महत्वपूर्ण कागजात के साथ एक बक्सा से इंसास और एसएलआर समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों की 50 गोली मिली थी। बड़ी मात्रा में और अतिप्रतिबंधित हथियारों गोली को देखकर चौंकी सीबीआई ने तत्काल कई स्तर पर जांच किया तथा सीबीआई डीएसपी उमेश प्रसाद ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उसके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत चेरिया बरियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।