ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / MP में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार: 28 विधायकों ने ली मंत्री पद...

MP में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार: 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, बीजेपी ने साधा जातीय समीकरण

25-Dec-2023 06:54 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। 28 में से 12 मंत्री ओबीसी से बनाए गए हैं जबकि सामान्य वर्ग से 7 और अनुसूचित जाति से 5 और अनुसूचित जनजाति से चार मंत्री बनाए गए हैं।


मध्य प्रदेश में जिन 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उनमें 18 कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला शामिल हैं।


वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार ने शपथ ली है जबकि राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। कैबिनेट विस्तार में बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है।


मोहन कैबिनेट के मंत्रियों में प्रह्लाद पटेल, कृष्णा गौर, इंदर सिंह परमार, नरेंद्र शिवजी पटेल, लखन पटेल, एंदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र लोधी, नारायण पवार, राव उदय प्रताप, धर्मेंद्र लोधी ओबीसी से आते हैं वहीं विश्वास सारंग, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, चेतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला, हेमंत खंडेलवाल, दिलीप जयसवाल सामान्य वर्ग से हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति से राधा सिंह, सम्पतिया उइके, विजय शाह, निर्मला भूरिया और तुलसी सिलावट, प्रतिमा बागरी, गौतम टेंटवाल, दिलीप अहिरवार अनुसूचित जाति से आते हैं।