IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
21-Nov-2024 03:36 PM
By First Bihar
DESK: गुजरात के गोधरा दंगों पर बनी फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश और हरियाणा में पहले ही टैक्स फ्री हो चुकी है। अब एक और राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री ने ये फिल्म सिनेमा घर में जाकर देखी और बाद में फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया। सरकार का यह फैसला इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए किसी सौगात से कम नही है।
दरअसल, मध्य प्रदेश और हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस फिल्म को देखा। फिल्म को देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि फिल्म के जरिए षडयंतों का पर्दाफाश हुआ है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के कलाकार विक्रांत मेस्सी और उनकी टीम को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने फिल्म के एक्टर और उनकी पूरी टीम से मुलाकात भी की।
सीएम योगी ने कहा कि, “मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देख की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। हर भारतवासी को द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए”।
सीएम योगी ने आगे कहा कि, “उन चेहरों को जे राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं, उन चेहरों को पहचानने के साथ साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए, लोग इश सत्य को अधिक से अधिक देखें। इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे”।