ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

MP आने से पहले राहुल गांधी को मिला धमकी भरा पत्र, कहा - पहुंचा देंगे राजीव गांधी के पास

MP आने से पहले राहुल गांधी को मिला धमकी भरा पत्र, कहा - पहुंचा देंगे राजीव गांधी के पास

18-Nov-2022 12:44 PM

DESK :  भारत जोड़ों यात्रा में मध्यप्रदेश आने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में धमकी भरी चिट्टी मिली है। जिसके बाद से कोंग्रस ने हडकंप का माहौल बन गया है। इस चिट्ठी में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 


दरअसल , वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने का एक पत्र इंदौर में मिला है। राहुल गांधी को भेजा जाने वाला यह धमकी भरा पत्र शुक्रवार कि सुबह एक मिठाई की दुकान के बाहर एक अज्ञात शख्स छोड़ गया। जिसके बाद अब इंदौर पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


इस चिट्ठी में लिखा गया है कि, 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए हैं। सरेआम लोगों का कत्ले आम किया गया है। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई है। इंदिरा  गांधी की तीसरी औलाद कमलनाथ ने सबसे ज्यादा लोगों को परेशान किया है। इसलिए नवम्बर के महीने में इन्दौर में जगह जगह भयानक बम विस्पोट होंगें। इस बम विस्पोट से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बदल जल्द ही राहुल गांधी इंदौर यात्रा पर आने वाला है।  इस बार इसको भी राजीव गांधी के पास पहुंचा दिया जाएगा। 


वहीं पुलिस ने  पुष्टि करते हुए बताया है कि अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज जांच शुरु कर दी गई है। मालूम हो कि, आज भारत जोड़ो यात्रा का 72वां दिन है। आज के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह यात्रा  20 नवंबर को बुलढाणा जिले (महाराष्ट्र) के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। इसके बाद 21 नवंबर को विश्राम किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले यह धमकी भरा पत्र मिला है।


गौरतलब है कि, इससे पहले कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा सावरकर के खिलाफ कथित रूप से 'अपमानजनक टिप्पणी' किया गया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। गुरुवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि गांधी की टिप्पणी से स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। आईपीसी की धारा 500, 501 के तहत असंज्ञेय (एनसीआर) अपराध का मामला दर्ज किया गया है।