Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Feb-2023 09:59 PM
By First Bihar
GAYA: अपनी पत्नी को खो देने के बाद बिहार के एक मजदूर ने पहाड़ के बीच से रास्ता बनाने का प्रण लिया। उसके पास न ताकत थी और न पैसा लेकिन अपने जुनून, जोश और जिद की बदौलत उसने इस असंभव काम को संभव बना दिया। जी हां हम बात माउंटेन मैन दशरथ मांझी की कर रहे हैं। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी हम उन्हें उनके कर्मों की वजह से याद कर रहे हैं।माउंटेन मैन दशरथ मांझी को अब भारत रत्न दिये जाने की मांग की जा रही है। हालांकि कि यह मांग काफी पुरानी है जो आजतक पूरा नहीं हो सका है। इसी मांग को लेकर 13 सदस्यीय टीम गया से दिल्ली के लिए पैदल रवाना हुई है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पदयात्रा में शामिल सदस्यों को टोपी और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जीतनराम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी पर बाबा दशरथ मांझी को बिठाकर सम्मान दिया था। अब उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाये यही हमारी मांग है। गया के गेहलौर घाटी से रविवार को 13 सदस्यीय टीम पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुई।
टीम के सदस्यों का कहना था कि जिस तरह बाबा दशरथ मांझी अपने जीवन काल में पैदल दिल्ली गये थे उसी तरह आज हम सभी भी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर हमारी टीम मोदी सरकार से दशरथ मांझी को भारत रत्न दिये जाने की मांग करेंगे।
जीतन राम मांझी ने कहा कि दशरथ मांझी को भारत रत्न दिये जाने की मांग काफी दिनों से हो रही है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए सत्येन्द्र मांझी के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुई है। जीतन राम मांझी ने कहा कि पदयात्रा में किसी तरह की दिक्कत होगी तो उसके लिए हम हर संभव तैयार रहेंगे।